आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए आईसीसी ने पुरस्कार राशि की घोषणा की है जो 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच न्यूज़ीलैंड में होगा। विजेता को ₹9.8 करोड़ मिलेंगे जो 2017 में विजेता को दी गई राशि का दोगुना है। उप-विजेता को ₹4.5 करोड़ मिलेंगे जबकि सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को ₹2.25 करोड़ दिए जाएंगे।