inshorts

आईसीसी मेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर के दावेदारों का हुआ ऐलान

आईसीसी ने 2021 के लिए मेन्स क्रिकेटर ऑफ द इयर के दावेदारों का ऐलान कर दिया है। इस अवॉर्ड के दावेदारों में पाकिस्तान के पेसर शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान शामिल हैं जबकि अन्य 2 दावेदारों में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट और न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं। विजेता को सर गैरीफील्ड सोबर्स ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।