दिल्ली-रेलवे रणजी ट्रॉफी मैच में विराट कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज़ हिमांशु सांगवान ने उनसे ड्रेसिंग रूम में मुलाकात की है। इस दौरान उनके हाथ में वही गेंद थी जिससे उन्होंने कोहली का विकेट लिया था। 'दैनिक जागरण' के मुताबिक, कोहली ने उनसे पूछा, "क्या यह वही गेंद है जिससे तुमने मुझे आउट किया?...शानदार गेंद थी, मज़ा आ गया।"