आउट होने के बाद गुस्से में 'फ* यू' चिल्लाए लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टॉयनिस, पड़ी फटकार
आईपीएल-2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के जॉश हेज़लवुड द्वारा आउट किए जाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मार्कस स्टॉयनिस गुस्से में 'फ* यू' चिल्लाते हुए सुने गए। वह गुस्से में अपने बल्ले के साथ इशारा करते हुए भी दिखे। फटकार पड़ने के बाद उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 की गलती मानी और सज़ा भी स्वीकारी।