आउटर स्पेस का माना जा रहा 555.55 कैरेट का दुर्लभ काला हीरा ₹32 करोड़ में हुआ नीलाम

ऑक्शन हाउस सोथबी ने बताया है कि 555.55 कैरेट वाला दुर्लभ काला हीरा 'द एनिग्मा' $4,292,322 (₹32 करोड़ से अधिक) में नीलाम हो गया है। ऑक्शन हाउस के मुताबिक, हीरे के खरीदार ने क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर यह सौदा किया। ऐसा माना जाता है कि यह काला हीरा आउटर स्पेस (पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर) का है।