आउटसोर्सिंग के ज़रिए लोन रिकवरी बंद करें: महिला की मौत पर महिंद्रा फाइनेंस से आरबीआई

आरबीआई ने महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज़ को आउटसोर्सिंग के ज़रिए लोन रिकवरी या संपत्ति पर कब्ज़ा करने की गतिविधि को तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। हालांकि, कंपनी अपने कर्मचारियों के ज़रिए रिकवरी जारी रख सकती है। यह निर्देश झारखंड में रिकवरी एजेंट्स द्वारा कथित तौर पर कुचले जाने से गर्भवती महिला की मौत के बाद आया है।