inshorts

आउटेज के दौरान यूएस में फेसबुक स्टाफ दफ्तरों में प्रवेश व सिस्टम्स ऐक्सेस नहीं कर सका: खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में फेसबुक के कई कर्मचारियों ने बताया है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप के ग्लोबल आउटेज के दौरान वे ऑफिस सिस्टम्स या कॉन्फ्रेंस रूम्स ऐक्सेस नहीं कर पाए थे। आउटेज के आकलन के लिए ऑफिस में आए कर्मचारी बिल्डिंग्स के बाहर ही रह गए क्योंकि दरवाज़ा खोलने वाले उनके बैज काम नहीं कर रहे थे।