आओ लड़ना छोड़कर साथ चलते हैं: ट्रंप की सख्ती के बीच भारत से चीन

चीन व अन्य देशों के खिलाफ टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सख्ती के बीच चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि भारत और चीन को एक-दूसरे से मुकाबले के बजाय साथ आना चाहिए। वांग ने कहा, "यदि एशिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं साथ आ जाएंगी तो फिर ग्लोबल साउथ का भविष्य उज्ज्वल होगा।"