पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने तीन भारतीय खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जो अगर किसी दूसरे देश की वनडे टीम में होते तो कभी टीम से ड्रॉप नहीं होते। आकाश चोपड़ा के मुताबिक, ये तीन खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़, देवदत्त पड्डिकल और रिंकू सिंह हैं। बकौल चोपड़ा, इन तीनों खिलाड़ियों का लिस्ट-ए में औसत 50 से ऊपर का है।