सहारनपुर (यूपी) में बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने शनिवार को पत्नी और अपने तीन बच्चों को गोली मारने के बाद इंस्पेक्टर, सीओ और एसएसपी को कॉल कर घटना की जानकारी दी। योगेश ने एसएसपी से कहा, "कप्तान साहब...मैंने अपनी पत्नी व बच्चों को जान से मार दिया है, आकर उठा लो।" योगेश के तीनों बच्चों की मौत हो गई है।