क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने 2021 के अपने टॉप 5 टेस्ट गेंदबाज़ चुने हैं जिसमें उन्होंने 2 भारतीयों को शामिल किया है। सूची में पहले स्थान पर पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी हैं। दूसरे पर भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज, तीसरे व चौथे पर क्रमश: इंग्लैंड के ओली रॉबिनसन और जेम्स ऐंडरसन हैं जबकि पांचवें पर भारतीय ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं।