inshorts

आकाश ने चुनी आईपीएल 2021 की अपनी बेस्ट इलेवन, 3 विदेशी खिलाड़ियों को किया शामिल

आकाश चोपड़ा ने आईपीएल-2021 की अपनी बेस्ट इलेवन चुनी है जिसमें 3 विदेशी शामिल हैं। उन्होंने सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी को ओपनर चुना है जबकि के.एल. राहुल को विकेटकीपर और नंबर-3 बल्लेबाज़ के रूप में रखा है। अन्य खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल, राहुल त्रिपाठी, शिमरन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह हैं।