आकाश ने बताए उन क्रिकेटर्स के नाम जिन्हें लखनऊ फ्रैंचाइज़ी नीलामी से पहले चुन सकती है

क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने बताया है कि आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के.एल. राहुल, राशिद खान और ईशान किशन या हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, "लखनऊ फ्रैंचाइज़ी सभी सही कदम उठा रही है...बतौर कोच (ऐंडी) फ्लावर। बतौर मेंटर (गौतम) गंभीर और अब ड्राफ्ट पिक्स का इंतज़ार है।"