मौसम विभाग के सहयोग से क्लाइमेट रेज़िलियंट ऑब्ज़र्विंग सिस्टम प्रमोशन काउंसिल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार, 1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 के बीच देश में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 1611 लोगों की मौत हुई। इस समयावधि में सर्वाधिक मौतें (401) बिहार में जबकि यूपी और एमपी में क्रमश: 238 व 228 मौतें हुईं।