आखिरी दिन 2 गुना सब्सक्राइब हुआ शैडोफैक्स का IPO, निवेशकों ने लगाई ₹3000 करोड़+ की बोली
लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स के ₹1,907 करोड़ के आईपीओ को बोली के आखिरी दिन कुल 2.86 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसमें सबसे ज़्यादा दिलचस्पी क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) ने दिखाई जिन्होंने करीब 4 गुना आवेदन किया। वहीं, रिटेल निवेशकों की ओर से इस आईपीओ को 2.43 गुना सब्सक्राइब किया गया। कुल मिलाकर इस इश्यू में करीब ₹3,007.2 करोड़ की बोलियां लगीं।