14 नवंबर 2013 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी पारी के लिए जाते हुए सचिन तेंदुलकर की तस्वीर को 2013 एमसीसी-विज़डन फोटो ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला था। तस्वीर में सचिन ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते और स्टैंड में खड़े दर्शक उनकी तस्वीरें लेते नज़र आ रहे हैं। सचिन ने इस पारी में 74 (118) रन बनाए थे।