आखिरी बार कब भारत ने अश्विन और जडेजा के बिना खेला था टेस्ट मैच?
भारत ने पर्थ में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जड़ेजा को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है। आखिरी बार भारत ने इन दोनों क्रिकेटरों के बिना 2021 में ब्रिस्बेन में टेस्ट मैच खेला था। उस समय अश्विन और जडेजा दोनों चोटिल थे और मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।