आखिर क्यों पैदा हुआ इंडिगो संकट? पायलटों ने साफ-साफ बताई वजह
इंडिगो पायलटों का आरोप है कि मैनेजमेंट ने नए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन सेफ्टी नियमों को रोकने के लिए उड़ानें जानबूझकर कैंसल कीं या देरी से चलाईं। उनके मुताबिक, कुछ कैप्टन और फर्स्ट ऑफिसर की कमी से इतना बड़ा संकट संभव नहीं है। पायलटों के अनुसार, नियमों पर दबाव बनाने की इन कोशिशों ने भारी अव्यवस्था खड़ी कर दी।