आखिरकार, प्रतिभावान कर्मचारियों को टीसीएस से अधिक वेतन कोई नहीं दे पाएगा: सीईओ

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने ब्लूमबर्ग न्यूज़ को बताया है कि आखिरकार प्रतिभावान कर्मचारियों को टीसीएस की तुलना में अधिक वेतन कोई नहीं दे पाएगा। गौरतलब है कि टीसीएस के कर्मचारियों की संख्या लगभग 6 लाख है और उसकी वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 40,000 से अघिक ग्रैजुएट्स को भर्ती करने की योजना है।