मंगाफ (कुवैत) की इमारत में आग लगने से घायल हुए नलिनाक्षन नामक भारतीय ने बताया है, "आग की लपटों में लोग ज़िंदा जल रहे थे...लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे थे।" उन्होंने कहा, "मुझे लगा कि अब मर जाऊंगा...मैं पानी की टंकी में कूद गया था।" बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में 41 भारतीयों की मौत हुई है।