रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ईरान को तबाह करने की धमकियों पर टिप्पणी की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पूरा मिडल ईस्ट इस समय आग में जल रहा है और क्षेत्र में लगातार तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "इस संघर्ष का भौगोलिक दायरा बढ़ गया है...वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।"