आग में फंसने के दौरान किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बताया है कि घर या किसी अन्य जगह पर आग में फंसने के दौरान जल्द-से-जल्द खुली जगह की तरफ भागने का प्रयास करें और आसपास देखकर मदद के लिए लोगों का ध्यान खींचे। एनडीएमए ने बताया, "अगर पहने हुए कपड़ों ने आग पकड़ ली हो तो तुरंत स्टॉप-ड्रॉप-रोल करें...लिफ्ट के बजाय सीढ़ियां इस्तेमाल करें।"