आग से 41 भारतीयों की मौत के बाद कुवैत रवाना हुए विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

कुवैत में एक इमारत में भीषण आग लगने से हुई 41 भारतीयों की मौत के बाद विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह गुरुवार को कुवैत रवाना हुए। सिंह ने कहा, "बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमारी बैठक हुई थी...शवों को वायुसेना के विमान से वापस लाया जाएगा।" बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा, "केंद्र सरकार पीड़ित परिवारों की पूरी मदद करे।"