आग हादसे के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री कुवैत के लिए हुईं रवाना

कुवैत में हुए आग हादसे के बाद विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के बाद केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज भी कुवैत के लिए रवाना हुई हैं। वीना ने कहा, "दूतावास के अनुसार, हादसे में 23 केरलवासी मारे गए हैं और मरने वाले भारतीयों की कुल संख्या 45 है...मैं मुख्यमंत्री पी. विजयन के निर्देश पर कुवैत जा रही हूं।"