UP में छात्रा को ब्लैकमेल करने पर टीचर का मर्डर; दोस्त ने कोचिंग में रेता था गला

आगरा (यूपी) के एक कोचिंग में 2 नवंबर को हुई टीचर की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक द्वारा पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल किए जाने पर उसके दोस्त ने चाकू से 9 बार वार कर शिक्षक का गला काट दिया था। शव 6 नवंबर को मिला था और पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।