आगरा (यूपी) में शनिवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में टक्कर मार दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मृतक में एक किशोर भी शामिल है जो ट्रक के केबिन में था और ट्रक में भरी बल्लियां उसके सिर में घुस गईं थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।