inshorts

आगरा में युवक के सिर में बाइक सवारों ने घोंपा सूजा, खुद चलकर पहुंचा अस्पताल; तस्वीर आई सामने

आगरा (यूपी) में बाइक सवार हमलावरों ने ऐक्टिवा से जा रहे एक युवक के सिर में पीछे से सूजा घोंप दिया जो युवक के सिर में फंस गया। घटना के बाद पुलिसकर्मी आए लेकिन युवक खुद स्कूटर से अस्पताल पहुंचा। युवक ने बताया, "मैं वहां सड़क पर पड़ा तड़प रहा था...पुलिसवालों ने न अस्पताल पहुंचाया और न ही ऐम्बुलेंस बुलाई।"