inshorts

आगरा से ISI के 2 एजेंट हुए गिरफ्तार, पाकिस्तान भेज रहे थे खुफिया जानकारी

यूपी एटीएस ने आगरा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने को लेकर रविंद्र कुमार नामक शख्स और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। फिरोजाबाद की आयुध फैक्ट्री में चार्जमैन के तौर पर कार्यरत रविंद्र गगनयान परियोजना और फैक्ट्री की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेज रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, रविंद्र को हनीट्रैप कर जानकारी हासिल की गई।