आगरा में जूता कारोबारियों पर पड़ा छापा तीसरे दिन भी है जारी, मिल चुकी है ₹80 करोड़ की नकदी: खबर
आगरा (यूपी) में जूते के कारोबारियों पर शनिवार को आयकर विभाग का पड़ा छापा लगातार तीसरे दिन भी जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आयकर विभाग अब तक ₹80 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद कर चुका है और नोट गिनने के लिए 10 से अधिक मशीनें लगाई गई हैं। बकौल रिपोर्ट्स, विभाग को लेनदेन की कई पर्चियां भी मिली हैं।