केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र मंगलवार को बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखा जाएगा। साथ ही उन्हें प्रीकॉशन डोज़ भी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि अगले साल पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।