आगे आकर फैसले लेने और सरकार की मदद करने के लिए आमंत्रित करती हूं: उद्योगों से सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज़ (सीआईआई) की वार्षिक बैठक 2021 को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी को आगे आकर मुश्किल समय में फैसले लेने के लिए आमंत्रित करती हूं।" उन्होंने कहा, "शेयर बाज़ार आपको रास्ता दिखा रहा है...इसका अनुसरण करें। मुझे यकीन है आप सरकार की मदद करेंगे...सरकार आपके साथ है।"