यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार को भारतीय नागरिकों से कहा कि यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए लोगों की निकासी के लिए मानवीय कॉरिडोर घोषित किया गया है। दूतावास ने कहा, "मौजूदा हालात के मद्देनज़र शायद अगला कॉरिडोर नहीं बन पाएगा। सभी भारतीय नागरिक मौजूदा मौके का इस्तेमाल कर ट्रेन या किसी अन्य साधनों से निकल जाएं।"