आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री मिलने पर परिवार ने जताया असंतोष, कहा- ज़्यादा के हकदार थे

पूर्व आईपीएस अधिकारी व पटना (बिहार) के महावीर मंदिर न्यास के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, उनके परिवार ने पद्मश्री सम्मान को लेकर असंतोष जताया है। उनकी पत्नी अनीता कुणाल ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "वह पद्मश्री से ज़्यादा के हकदार थे। उनको भारत रत्न मिलना चाहिए।"