आईसीसी ने पाकिस्तान के तीन क्रिकेटरों शाहीन अफरीदी, सऊद शकील और कामरान गुलाम पर जुर्माना लगाया है। आईसीसी ने बुधवार को कराची में दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ खेले गए त्रिकोणीय सीरीज़ के मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह कार्रवाई की। आईसीसी ने शाहीन पर मैच फीस का 25% सऊद और कामरान पर 10-10% जुर्माना लगाया है।