आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर ICC ने पाक खिलाड़ी खुशदिल पर लगाया जुर्माना
पाकिस्तान के ऑलराउंडर खुशदिल शाह पर आचार संहिता लेवल-2 का उल्लंघन करने को लेकर आईसीसी ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है। दरअसल, टी20 इंटरनैशनल सीरीज़ के पहले मैच के दौरान खुशदिल ने विकेटों के बीच दौड़ते समय न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ ज़ैकरी फॉल्क्स को टक्कर मार दी थी। खुशदिल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।