केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी सूची के अनुसार, शनिवार को बिहार का बेतिया (एक्यूआई 427) देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। इसके बाद बिहार के ही बेगूसराय (418), दरभंगा (407), सिवान (399), पूर्णिया (396), छपरा (375) और पटना (372) का स्थान रहा। वहीं, दिल्ली (370), ग्रेटर नोएडा और बिहारशरीफ भी 10 सबसे प्रदूषित भारतीय शहरों में शामिल रहा।