inshorts

आज अचानक क्यों गिरने लगे मेटल शेयर?

मेटल सेक्टर के शेयरों में गुरुवार को भारी बिकवाली दिखी। NSE पर निफ्टी मेटल इंडेक्स 3.03% टूटकर 11174.30 के स्तर पर आ गया और इसमें शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयर कारोबार के दौरान लाल निशान में रहे। गिरावट की एक बड़ी वजह मुनाफावसूली मानी जा रही है क्योंकि हाल में तेज़ी के बाद अब निवेशक प्रॉफिट निकाल रहे हैं।