inshorts

आज आईटीआर दाखिल कर रहे करदाताओं की मदद के लिए सरकार ने शेयर किए हेल्पलाइन नंबर्स

आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख (31 जुलाई) के दिन आयकर विभाग ने करदाताओं/स्टेकहोल्डर्स की मदद के लिए ट्विटर पर हेल्पलाइन नंबर्स शेयर किए हैं। आयकर विभाग ने ट्वीट किया, "हमारे हेल्पलाइन नंबर्स आज 24/7 चालू हैं। अगर आपको आईटीआर भरने के लिए किसी भी तरह की मदद ज़रूरत हो तो 18001030025, 18004190025, +91-80-4612 2000 +91-80-61464700 पर कॉल करें।"