inshorts

आज के ही दिन मदर टेरेसा को मिला था 'भारत रत्न' सम्मान

कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वालीं मदर टेरेसा को आज ही के दिन 1980 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। उन्होंने ज़रूरतमंदों की मदद के लिए 'मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी' संस्था की स्थापना की थी। उन्हें 1979 में शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।