केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को देशभर के शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर की सूची जारी की। इसमें हरियाणा के भिवानी की वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 406 दर्ज किया गया। इसके बाद बल्लभगढ़ में 320, सोनीपत में 317, जबकि बीकानेर और फतेहाबाद में 309 तथा हनुमानगढ़ में 304 एक्यूआई दर्ज किया गया।