ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने ज़ोमैटो के शेयरों की रेटिंग को 'बाय' से घटाकर 'होल्ड' कर दिया है जिसके बाद कंपनी के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 5% तक टूट गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर कारोबार के दौरान ₹251.60 तक गिर गए। जेफरीज़ ने कंपनी के लिए अपने टारगेट प्राइस को ₹335 से घटाकर ₹275 कर दिया।