सोमवार को बैंकिंग और IT शेयरों में भारी खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाज़ार में तेज़ी आई। विदेशी फंड्स के भारी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाज़ार को सहारा मिला जिससे सेंसेक्स 400 अंकों से ज़्यादा चढ़ गया। वहीं, निफ्टी FMCG, निफ्टी IT, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी फार्मा और निफ्टी मीडिया में बढ़त देखने को मिली।