भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि आज पूरे उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच गया है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। राजस्थान के अन्य हिस्सों और पूरे पंजाब व हरियाणा में अगले 24-घंटों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने का अनुमान है।