आज के आगे नहीं बढ़ाई जाएगी आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा: सरकार
वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव तरुण बजाज ने शुक्रवार को बताया कि आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को 31 दिसंबर 2021 से आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। बकौल बजाज, "अभी तक 5.62 करोड़ आयकर रिटर्न भरे गए हैं...शुक्रवार को ही दोपहर 3 बजे तक 20 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए हैं।"