गो डिजिट द्वारा तिमाही नतीजों की घोषणा किए जाने के बाद बुधवार को कारोबार के दौरान बीएसई पर उसके शेयर करीब 10% चढ़कर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹372.35 पर पहुंच गए। गौरतलब है कि गो डिजिट का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 104% बढ़कर मार्च 2024 तिमाही में ₹53 करोड़ रहा जिससे उसके शेयरों में तेज़ी आई।