आज खाते समय अन्नदाताओं के बारे में सोचें, उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य: राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, "आज खाना खाते समय उन अन्नदाताओं के बारे में सोचिए जो देश का पेट भरने के लिए अपना खून-पसीना देते हैं। उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है।" गौरतलब है, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लखीमपुर हिंसा के बाद पीड़ित किसानों के परिवार से मुलाकात की थी।