आज 19 अक्टूबर (छोटी दिवाली) की शाम यम का दीपक जलाने का शुभ समय करीब एक घंटे ही रहेगा और इसका मुहूर्त शाम 5:50 से लेकर 7:02 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि यम का दीपक लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए जलाया जाता है। छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहा जाता है।