आज छोटी दिवाली पर इस दिशा में इतने दीपक जलाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली/नरक चतुर्दशी पर यम दीपक के साथ कम-से-कम 14 दीये जलाना शुभ माना जाता है। आज यमराज के नाम का दीपक जलाकर घर में चारों ओर घुमाकर दक्षिण दिशा में साफ-सुथरे स्थान पर रखें। इसके अलावा दीयों को पूजा घर, किचन, तुलसी के पास, मुख्य द्वार, छत, बाथरूम व पानी के स्थानों के पास रखें।