आज तड़के जागे तो पता चला कि यूक्रेन पर हमला हुआ है, हालात बेहद तनावपूर्ण: भारतीय राजदूत

यूक्रेन में भारतीय राजदूत पार्थ सतपती ने एक संदेश जारी कर कहा है, "आज तड़के हम सब जागे तो पता चला कि यूक्रेन पर हमला हुआ है। हालात बेहद तनावपूर्ण हैं और लगातार बदल रहे हैं।" सतपती ने भारतीयों से कहा, "एयरस्पेस बंद है, ट्रेनों की समयसारणी लगातार बदल रही है और सड़कें जाम हैं...कृपया धैर्य बनाए रखें।"