inshorts

आज दिन और रात की अवधि होगी बराबर

सोमवार को 'सेप्टेम्बर इक्विनॉक्स' की खगोलीय घटना होगी जिसमें दुनियाभर में दिन और रात की अवधि लगभग बराबर होती है। यह तब होता है जब सूर्य की किरणें सीधी भू-मध्य रेखा पर पड़ती हैं, तब दोनों गोलार्धों (उत्तरी और दक्षिणी) में रोशनी बराबर मिलती है। इक्विनॉक्स शब्द लैटिन शब्द एक्विनोक्टियम से लिया गया है जिसका अर्थ समान रात्रि होता है।